इंटर और मैट्रिक परीक्षा मूल्यांकन बिहार बोर्ड नहीं करेंगे ये कार्य? bseb latest news 2021

इंटर और मैट्रिक परीक्षा मूल्यांकन बिहार बोर्ड नहीं करेंगे ये कार्य? bseb latest news for result 2021

इंटर और मैट्रिक परीक्षा मूल्यांकन बिहार बोर्ड नहीं करेंगे ये कार्य? 
बिहार में इंटरमीडिएट और मैट्रिक की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन अब एक पाली में ही किया जाएगा। बिहार बोर्ड ने अपने नियम में बदलाव कर दिया है।  ज्ञात हो कि बोर्ड द्वारा इस बार कई विषयों का मूल्यांकन दो पाली में कराने का निर्णय लिया गया था। यह मूल्यांकन सुबह 9.30 बजे से रात के 10 बजे तक चलता। लेकिन बिहार बोर्ड ने अब इसमें बदलाव कर दिया है। अब कॉपी की जाँच सुबह 9.30 से 5:00 बजे तक एक ही पाली में कराया जायेगा। 
आपको पता होगा कि बोर्ड द्वारा इंटर और मैट्रिक के उन विषयों का मूल्यांकन दो पाली में करवाने का निर्णय लिया गया था, जिसमें विद्यार्थियों की संख्या अधिक है। इसमें इंटर में हिन्दी, अंग्रेजी, physics, रसायन और गणित विषय शामिल थे। वहीं मैट्रिक में अंग्रेजी, हिन्दी, मैथिली, संस्कृत, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और गणित विषय शामिल थे।बिहारी बोर्ड ने कहा अब मूल्यांकन एक ही पाली में होगा। इसकी जानकारी सभी केंद्राधीक्षक और सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दी गयी है।

1 Comments

Previous Post Next Post