BSEB Bihar Board Inter Result 2021:बिहार बोर्ड इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन अब पांच से शुरू होगा

BSEB Bihar Board Inter Result 2021:बिहार बोर्ड इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन अब पांच से शुरू होगा

बिहार बोर्ड इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन अब पांच से शुरू होगा। इसमें किसी प्रकार की समस्या न हो , इसके लिए बिहार बोर्ड ने computer पर मार्क्स एंट्री के अलग टीम बनाई है। 15 लोगों की टीम में एक सुपरवाइजर और बाकी चेकर रहेंगे। ये हर दिन मार्क्स की एंट्रीं कंप्यूटर पर विषयवार करेंगे। इसके बाद सुपरवाइजर  चेक किया हुआ कॉपी को फ़िर से वो चेक करेंगें |

यह प्रक्रिया प्रतिदिन होगी। इससे प्रतिदिन कॉपी जांच की जानकारी बिहार बोर्ड को होती रहेगी। और रिजल्ट भी साथ में तैयार होता रहेगा। मूल्यांकन कार्य 16 मार्च तक चलेगा। राज्य भर में 132 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं।

2020 की तुलना में चार अधिक केंद्र बने हैं। पटना जिले में आठ मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपी जांची जाएगी। मूल्यांकन आठ मार्च तक चलेगा। सभी जिलों के ब्रजगृह से answer book को केंद्रों पर भेज दिया गया है। मूल्यांकन में शामिल होने वाले परीक्षकों को गुरुवार को केंद्र पर योगदान देना होगा। निर्धारित तिथि यानी 26 फरवरी को मूल्यांकन केंद्र पर योगदान नहीं करने की स्थिति में बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 धाराओं के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post