5 STEP में कैसे बने बिहार बोर्ड टॉपर? या बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉप कैसे करें?
कैसे बने बिहार बोर्ड टॉपर? या बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉप कैसे करें? अक्सर
इस तरह का सवाल हर विद्यार्थी के मन में ज़रूर उठता है |अक्सर
विद्यार्थी यह सवाल पूछते मिल जाते हैं कि आखिर उस टॉपर ने कैसे पढ़ाई की जिससे
उसने बोर्ड परीक्षा में अधिक नंबर लाया और टॉप किया |आज इस
पोस्ट के द्वारा हम आपको बतायेंगे कि बिहार बोर्ड एग्ज़ाम में टॉप करने के क्या
बातें महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती हैं और बिहार बोर्ड
टॉपर बनने के लिए आपमें क्या गुण
होने चाहियें और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए आइये जानते हैं इस पोस्ट के द्वारा
1.
अधिक पढ़ाई न करें:
जी हाँ | अधिकांश टॉपर्स और शिक्षकों का यही
मानना है कि यदि आपको किसी परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करना है तो आप जितना भी
पढ़ाई करें इफेक्टिव पढ़ाई करें |ज़्यादा से ज़्यादा पढ़ाई करने के चक्र में अगर आप किसी विषय को
मन लगा कर (या अच्छी तरह से समझ कर) नहीं पढ़ रहे तो कोई फायदा नहीं है |इसलिए ज़्यादा पढ़ाई करने की जगह इफेक्टिव
पढ़ाई पर ध्यान दें |और
अपनी सोने के समय में कटौती ना करे |
2.
अपने से बनाये हुए नोट्स से पढ़ाई करें:
वैसे तो बाज़ार में
तरह-तरह के शार्ट नोट्स, question bank, brilliant guide, objective mock
test etc उपलब्ध हैं |जिन्हें पढ़ कर कोई भी स्टूडेंट 50
% से 70 % तक मार्क्स ला सकता है मगर टॉपर नहीं बन
सकता | इसके
पीछे सबसे बड़ा कारण है कि ज़्यादातर shorts note (या क्वेश्चन बैंक) में पूरी जानकारी
उपलब्ध नहीं होती है | इनमें सिर्फ महत्वपूर्ण जानकारी और सवाल
होते हैं | इसलिए
कोई भी स्टूडेंट इन्हे पढ़कर पास हो सकता है (या ठीक-ठाक मार्क्स कर सकता है) मगर
टॉपर नहीं बन सकता | अगर
कोई विद्यार्थी खुद नोट्स बनाकर कोई विषय पढ़ता है तो उसे वह विषय ज़्यादा लम्बे समय तक
याद रहता है | ज़्यादातर
टॉपर्स कि अगर बात करें तो सभी यही मानते हैं कि उन्होंने खुद के बनाये नोट्स से
पढ़ाई करी l
3.
नियमित रूप से स्कूल जाना और सक्रिय रहना:
हर स्टूडेंट के साथ
यह होता है कि कोई क्लास उन्हें बहुत अच्छी लगती है मगर कोई क्लास बहुत ज़्यादा
बोरिंग | टॉपर
बनने के लिए यह बहुत ज़रूरी है कि आप हर एक क्लास को पूरा महत्व दें lफिर चाहे कोई भी क्लास कितनी भी बोरिंग
क्यों न हो |
हो सकता है शिक्षक जो
क्लास में पढ़ाने वाला हो वो आपको पहले से आता हो इसलिए आपको वो क्लास बोरिंग लगती
हो या हो सकता है पढ़ाने वाला टीचर बहुत धीरे-धीरे स्पीड में पढ़ाता हो इसलिए आप
बोरियत महसूस करते हों |जो
सब्जेक्ट मे आपका मन नहीं लगता उसके लिए आप एक कोचिंग करे |
4.
हर सब्जेक्ट के कॉमन सिद्धांतों पर मज़बूत पकड़ रखें:
टॉपर बनने के लिए
आपकी हर एक सब्जेक्ट के कॉमन सिद्धांतों पर मज़बूत पकड़ होनी चाहिए |एक टॉपर बनने के लिए ज़रूरी है कि एग्जाम
में आपको कोई भी ऐसा सवाल न दिखे जिसके उत्तर के बारें में आपको कोई आईडिया न हो |ऐसा तब संभव है जब बेसिक सिद्धांतों पर
आपकी मज़बूत पकड़ होगी |बोर्ड
परीक्षा में कुछ महत्वपूर्ण कांसेप्ट के ऊपर घुमा फिरा कर हर साल ऊटपटांग सवाल
पूछें जाते हैं |अगर
आपको कॉमन सिद्धांत अच्छी तरह आते होंगे तो ऐसे सवालों में आपको कभी बनाने मे
दिक्कत नहीं होगी l
5.
निरंतर प्रैक्टिस और रिवीज़न:
टॉपर बनने के लिए
आपको समय प्रबंधन का अच्छा ज्ञान होना चाहिए | अगर आप कोई भी पाठ पढ़ने के बाद दोबारा
दोहराएंगे नहीं तो आप कुछ दिन बाद उसे भूल जायेंगे | इसलिए जो पढ़ा है उसका समय-समय पर
दोहराते रहे ये आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है l
किसी भी विषय की तैयारी साथ-साथ उनके सैंपल पेपर्स लगाना बहुत ज़रूरी है |एग्ज़ाम में आप पूरा पेपर तभी सॉल्व कर पाएंगे जब आपने पहले पेपर लगाने की अच्छी प्रैक्टिस की हो |अगर आपने पेन और पेपर से पहले अच्छी तरह से प्रैक्टिस नहीं करेंगे तो फिर आपने चाहे जितना पढ़ाई की हो आप एग्जाम में पूरा पेपर नहीं सॉल्व कर पाएंगे |इसलिए एग्जाम में टॉप करने के लिए निरंतर प्रैक्टिस और रिवीज़न बहुत ज़रूरी है l





